जल जीवन मिशन में तेजी के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव: 34 अधिकारियों के तबादले, 26 पदोन्नतियां, 6 बहालियां और 1 निलंबन
रायपुर | दिनांक: 11 जनवरी 2026राज्य शासन ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कामकाज में कसावट एवं कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव किए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग द्वारा राज्य कार्यालय, जल जीवन मिशन मुख्यालय एवं मैदानी कार्यालयों के कुल 34 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं दायित्व परिवर्तन के आदेश जारी किए गए हैं।मैदानी कार्यों को गति देने हेतु 26 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया है। दोहरे प्रभार से मुक्त कर अधीक्षण अभियंता श्री संजीव बृजपुरिया को केवल दुर्ग मंडल का प्रभार सौंपा गया है। जल जीवन मिशन में लापरवाही के कारण निलंबित 6 कार्यपालन अभियंताओं की बहाली के आदेश जारी हुए हैं। वहीं, रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री राजेश गुप्ता को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसका प्रतिवेदन एक माह में प्रस्तुत करना होगा।प्रमुख अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां:प्रभारी प्रमुख अभियंता श्री ओंकेश चंद्रवंशी को जल जीवन मिशन का अतिरिक्त मिशन संचालक नियुक्त।मुख्य अभियंता श्री के. के. मरकाम को रायपुर परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता।श्री जी.एल. लखेरा को प्रभारी मुख्य अभियंता, जगदलपुर परिक्षेत्र।अधीक्षण अभियंता श्री राजेन्द्र कुमार शुक्ला को कोंडागांव मंडल।श्री एस.एन. पाण्डेय को प्रमुख अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता।श्री बी.एन. भोयर एवं श्री समीर शर्मा को जल जीवन मिशन हेतु मुख्य अभियंता कार्यालय।इसके अलावा 22 कार्यपालन अभियंताओं एवं 3 सहायक अभियंताओं के तबादले।उप अभियंता से सहायक अभियंता पदोन्नति:
26 उप अभियंताओं (सिविल) को पदोन्नत किया गया, जिनमें गुणेश कुमार पानीग्रही, सरोतन सिंह पैंकरा, रवि प्रकाश जोशी, प्रणेश कुमार रामटेके, प्रकाश सिंह ठाकुर, गुलाब सिंह चौहान, दौलत राम बंजारे, अमित कुमार मिश्रा, अशोक कुमार राज, कौशल कुमार नेताम, विशाल गेडाम, कृष्णमूर्ति, पवन कुमार अग्रवाल, अमित राय, आलोक मंडल, अंजू साहू, रीना सिंह, सुभ्रा बघेल एवं के. सुनीता शामिल हैं। सात अन्य को परिभ्रमण से मुक्त कर पदोन्नत किया गया।6 अभियंताओं की बहाली:
जगदीश कुमार, उत्तर कुमार राठिया, चन्द्रबदन सिंह, एस.पी. मंडावी, जे.एल. महला एवं रूपेश कुमार धनंजय।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि जल जीवन मिशन जैसे जनहितकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जवाबदेही सुनिश्चित होगी।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








