Search
Close this search box.

स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइन डायरेक्टर डॉक्टर अनिल शुक्ला का औचक निरीक्षण 25 कर्मचारी मिले अनुपस्थित व्यवस्थाओं को लेकर भड़के

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबिकापुर / स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक (जेडी) डॉ. अनिल शुक्ला द्वारा आज जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली का निरीक्षण किया, जहां निरीक्षण के दौरान कुल 25 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर संयुक्त संचालक डॉ. अनिल शुक्ला ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय-सीमा में यदि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक है तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस पर डॉ. शुक्ला ने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को इसी प्रकार बनाए रखा जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना अनिवार्य है, ताकि आम जनता को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें