Search
Close this search box.

युवक हत्याकांड का खुलासा, 01 महिला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

युवक हत्याकांड का खुलासा, 01 महिला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देशन में थाना गांधीनगर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा युवक की हत्या के मामले में त्वरित एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 महिला सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू एवं 03 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10.01.2026 की सुबह थाना गांधीनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अंकिता एग सेंटर के सामने, डेयरी फार्म रोड, गांधीनगर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां शव की पहचान बबलु मंडल पिता तिवारी लाल मंडल, उम्र 46 वर्ष, निवासी पालपारा सुभाषनगर, थाना गांधीनगर के रूप में की गई।

घटनास्थल निरीक्षण एवं एफएसएल टीम की जांच में मृतक के गले में खींचने के निशान, पेट में धारदार हथियार से गंभीर चोट तथा खरोंचों के निशान पाए गए। मृतक के परिजनों व गवाहों के कथन तथा शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए

(1) सुमित एक्का पिता धरम देव एक्का, उम्र 20 वर्ष, निवासी केनापारा, जिला बलरामपुर (हाल मुकाम पालपारा सुभाषनगर, थाना गांधीनगर)

(2) प्रमोद तिवारी उर्फ टक्कू पिता स्व. भीम तिवारी, उम्र 22 वर्ष, निवासी मुक्तिपारा, थाना गांधीनगर

(3) सुस्मिता हरिला उर्फ सोनिया पति शुभम विश्वास, उम्र 22 वर्ष, निवासी सोनी मोहल्ला, थाना गांधीनगर

को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मृतक द्वारा गाली-गलौज, पीछा किए जाने एवं धमकी दिए जाने से नाराज होकर तीनों ने मिलकर मृतक के साथ मारपीट की, जिसमें आरोपी सुमित द्वारा चाकू से पेट में वार कर गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे मृतक की मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए तथा प्रयुक्त चाकू को कचरा स्थल पर फेंक दिया, जिसे पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया।

उल्लेखनीय है कि आरोपिया सुस्मिता हरिला का पति पूर्व में थाना गांधीनगर से एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है।

साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक धनंजय पाठक, प्रधान आरक्षक अमित प्रताप सिंह, भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, तथा आरक्षक अरविंद उपाध्याय, घनश्याम देवांगन, राहुल सिंह, रमन मंडल, दीनदयाल सिंह, मनीष सिंह, राहुल केरकेटा, अमृत सिंह एवं ऋषभ सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही जारी है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें