Search
Close this search box.

गणतंत्र दिवस 2026 : कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ से सरपंचों का प्रतिनिधित्व जनपद पंचायत बतौली के लिए गौरव का क्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गणतंत्र दिवस 2026 : कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ से सरपंचों का प्रतिनिधित्व जनपद पंचायत बतौली के लिए गौरव का क्षण

रायपुर । भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परेड एवं ध्वजारोहण समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के चयनित सरपंच विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 8 सरपंचों का चयन किया गया है, जो पंचायत सशक्तिकरण, नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नामांकित सरपंच इस प्रकार हैं— श्रीमती राजकुमारी साय – ग्राम पंचायत कांसाबेल, जनपद पंचायत कांसाबेल, जिला जशपुर

लिकेश्वरी ध्रुव – ग्राम पंचायत छिपली, जनपद पंचायत नगरी, जिला धमतरी

दुर्गा डारो – ग्राम पंचायत मुकुंदपुर, जनपद पंचायत नगरी, जिला धमतरी

रामपति नागेश – ग्राम पंचायत शिवपुर, जनपद पंचायत बतौली, जिला सरगुजा

लक्ष्मण राम – ग्राम पंचायत तरगी, जनपद पंचायत बतौली, जिला सरगुजा

निधि सिंह – ग्राम पंचायत सुआरपारा, जनपद पंचायत बतौली, जिला सरगुजा

परमिला पावले – ग्राम पंचायत प्रतापपुर, जनपद पंचायत लखनपुर, जिला सरगुजा

बसंती निषाद – ग्राम पंचायत झोला, जनपद पंचायत दुर्ग, जिला दुर्ग

जनपद पंचायत बतौली के लिए यह विशेष गौरव का विषय है, क्योंकि विकासखंड बतौली के तीन सरपंच—रामपति नागेश, लक्ष्मण राम एवं निधि सिंह—गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कर्तव्य पथ ध्वजारोहण समारोह एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह उपलब्धि बतौली क्षेत्र की सक्रिय, पारदर्शी एवं विकासोन्मुख पंचायत व्यवस्था को दर्शाती है।

उक्त प्रतिनिधियों के प्रवास, समन्वय एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु श्री वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, वार्डन सह संपदा अधिकारी, ईटीसी कुरूद (धमतरी) को नोडल अधिकारी तथा श्री भीरेन्द्र साहू, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी, जनपद पंचायत धमतरी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह चयन छत्तीसगढ़ की पंचायती राज व्यवस्था की सशक्त भागीदारी, ग्राम स्वराज की अवधारणा और जमीनी स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें