Search
Close this search box.

अमेरा कोल एक्सटेंशन खदान विवाद को लेकर दूसरे दिन भी तनावपूर्ण स्थिति, प्रशासन हाई अलर्ट पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

अमेरा कोल एक्सटेंशन खदान विवाद को लेकर दूसरे दिन भी तनावपूर्ण स्थिति, प्रशासन हाई अलर्ट पर

सरगुजा / अमेरा कोल एक्सटेंशन परियोजना को लेकर क्षेत्र में आज दूसरे दिन भी भारी तनावपूर्ण वातावरण बना हुआ है। देर रात प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को समझाने एवं शांति बनाए रखने की अपील के बावजूद ग्रामीणों का आक्रोश कम नहीं हुआ है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मंगलवार को कुल 10 प्रदर्शनकारियों को एहतियाती तौर पर हिरासत में लिया है। इसके साथ ही भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खदान क्षेत्र में सीमांकन (डिमार्केशन) का कार्य पूरा किया गया है।

आज सुबह से ही प्रशासन ने आशंका जताई है कि आवंटित क्षेत्र में कोल माइनिंग का प्रारंभिक कार्य शुरू किया जा सकता है, जिसके मद्देनज़र सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। स्थिति पर वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार नज़र बनाए हुए हैं।

ज्ञात हो कि अमेरा कोल एक्सटेंशन को लेकर बीते दिन पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसमें भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है तथा कहा है कि कानून-व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने खदान विस्तार का विरोध जारी रखने की बात कही है और उचित समाधान की मांग रखी है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें