Search
Close this search box.

गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भटकों, बतौली का औचक निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भटकों, बतौली का औचक निरीक्षण

सीतापुर, सरगुजा। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामकुमार टोप्पो आज ग्राम भटकों, बतौली स्थित 200 बिस्तरों वाले कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने छात्रावास एवं विद्यालय परिसर में उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यापक समीक्षा की।

विधायक ने बालिकाओं के सोने की व्यवस्था, ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गरम कपड़ों की उपलब्धता, पीने के स्वच्छ पानी, भोजन की गुणवत्ता, बिजली आपूर्ति, तथा विद्यालय तक पहुँचने हेतु सड़क व्यवस्था का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई की स्थिति एवं शैक्षणिक प्रगति की भी जानकारी ली।

सुरक्षा व्यवस्था को महत्वपूर्ण मानते हुए विधायक ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का स्वयं निरीक्षण किया और अधीक्षक को कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं से भी संवाद किया और बेहतर एवं सुरक्षित परिवेश में बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों को समर्पण के साथ शिक्षण कार्य करने तथा छात्राओं को अनुशासन व लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी।

औचक निरीक्षण के दौरान विधायक टोप्पो ने यह सुनिश्चित किया कि विद्यालय में सभी आवश्यक सुविधाएँ सुचारू रूप से संचालित हों और किसी भी प्रकार की कमी होने पर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएँ।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें