Search
Close this search box.

अमेरा कोल एक्सटेंशन खदान क्षेत्र में भारी झड़प स्थिति तनावपूर्ण पुलिस ने बचाव के लिए आंसू गैस किया उपयोग 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरा कोल एक्सटेंशन खदान क्षेत्र में भारी झड़प स्थिति तनावपूर्ण पुलिस ने बचाव के लिए आंसू गैस किया उपयोग

अंबिकापुर / आज बुधवार को अमेरा कोल एक्सटेंशन खदान क्षेत्र में खदान विस्तार का विरोध कर रहे कुछ ग्रामीण अचानक उग्र हो गए, जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विरोध के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाठी-डंडे, गुलेल एवं तेजधार औज़ारों के साथ पुलिस बल पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में लगभग 40 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं, झड़प में कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की सूचना है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। भीड़ को नियंत्रित करने एवं कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए नियमानुसार आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। वर्तमान में क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन प्रशासन लगातार हालात सामान्य करने में जुटा हुआ है।

एसडीओपी, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) सहित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

जिला प्रशासन सभी ग्रामीणों से अपील करता है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। खदान विस्तार से संबंधित सभी मुद्दों का समाधान संवाद एवं विधिक प्रक्रिया के माध्यम से ही किया जाएगा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें