Search
Close this search box.

सीतापुर के प्रतिभाशाली युवाओं को विधायक रामकुमार टोप्पो ने दी दूरभाष पर बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर के प्रतिभाशाली युवाओं को विधायक रामकुमार टोप्पो ने दी दूरभाष पर बधाई

सी जी पी एस सी 2024 में सीतापुर विधानसभा के 4 युवाओं का चयन, क्षेत्र में खुशी का माहौल

सीतापुर, सरगुजा। सी जी पी एस सी 2024 परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सीतापुर विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले चार युवा प्रतिभाओं को आज सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी ने दूरभाष के माध्यम से बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह क्षण पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और उत्साह का विषय है।

इस वर्ष सीतापुर क्षेत्र से एक साथ चार युवाओं का चयन हुआ है, जो इस क्षेत्र की उभरती शैक्षणिक पहचान को दर्शाता है। वर्षों तक पिछड़ापन झेलने वाला यह क्षेत्र अब शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।

चयनित अभ्यर्थियों के नाम इस प्रकार हैं—

• कु. चंचल पैकरा पिता श्री रघुवर पैकरा, निवासी काराबेल — डिप्टी कलेक्टर

• मयंक मंडावी पिता श्री रमेश मंडावी, निवासी कटनाईपारा, सीतापुर — डिप्टी कलेक्टर

• प्रसून गुप्ता पिता श्री सुखसागर गुप्ता, निवासी सीतापुर — डीएसपी

• कु. अनुजा बेक पिता स्व. श्री सुखदेव राम बेक, निवासी आरा, सीतापुर — आबकारी उप निरीक्षक

विधायक श्री टोप्पो जी ने सभी चयनित उम्मीदवारों के परिजनों को भी शुभकामनाएँ दीं और कहा—

“हमारे क्षेत्र के युवा आज अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार का सम्मान बढ़ा रहे हैं, बल्कि पूरे सीतापुर की पहचान को भी नई ऊँचाइयाँ प्रदान कर रहे हैं। युवाओं की इसी सफलता को आगे बढ़ाने हेतु सीतापुर में निःशुल्क एमएलए कोचिंग सेंटर की स्थापना की गई है, जिससे प्रतियोगी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर प्राप्त हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी अधिक संख्या में सफलताएँ प्राप्त होंगी, क्योंकि आज सीतापुर शिक्षा के क्षेत्र में नई राह बना रहा है और युवाओं में आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धा की भावना लगातार बढ़ रही है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें