Search
Close this search box.

चुरकी पानी शिव मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर विधायक रामकुमार टोप्पो ने ली महत्वपूर्ण बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चुरकी पानी शिव मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर विधायक रामकुमार टोप्पो ने ली महत्वपूर्ण बैठक

सीतापुर, मैनपाट मंडल। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्राचीन एवं आस्था का केंद्र चुरकी पानी शिव मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर आज सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री रामकुमार टोप्पो द्वारा की गई।

चुरकी पानी शिव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक रहा है। स्वयं विधायक श्री टोप्पो प्रतिवर्ष सावन माह में वाराणसी से गंगाजल कांवड़ यात्रा के माध्यम से 425 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यहां जलाभिषेक करते आ रहे हैं।

यह मंदिर वर्ष 1992 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी तथा उस समय राजापुर में पदस्थ शिक्षक स्व. श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा निर्मित कराया गया था। लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या एवं जनभावनाओं को देखते हुए इस मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण प्रस्तावित है।

बैठक में मंदिर परिसर के विकास हेतु भव्य मंदिर निर्माण पार्किंग की व्यवस्था अन्य आवश्यक भवनों का निर्माण सौंदर्यीकरण एवं बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जैसे विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई।

इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक श्री केदार गुप्ता को सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति के अन्य पदाधिकारियों का चयन आगामी बैठक में किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्य के प्रति अपनी पूर्ण सहमति जताते हुए विधायक टोप्पो के इस प्रयास की सराहना की।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें