Search
Close this search box.

अनिश्चितकालीन हड़ताल आंदोलन को आज सार्वजनिक हित, किसान हित तथा सहकारी समितियों के हित में स्थगित करने का निर्णय लिया गया है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबिकापुर, दिनांक – 22 नवम्बर 2025 छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 03 नवम्बर 2025 से चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल आंदोलन को आज सार्वजनिक हित, किसान हित तथा सहकारी समितियों के हित में स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि शासन स्तर पर धान खरीदी के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के बावजूद विभिन्न जिलों में धान खरीदी कार्य सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रहा था, जिससे किसानों को असुविधा हो रही थी। इसी को दृष्टिगत रखते हुए संघ ने अपने आंदोलन को अस्थायी रूप से विराम देने का निर्णय लिया है।

साथ ही संघ ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल के दौरान उनके खिलाफ एस्मा के तहत दर्ज प्राथमिकी, निलंबन, बर्खास्तगी तथा स्थानांतरण जैसे दंडात्मक प्रकरणों को शासन द्वारा तत्काल वापस लिया जाए तथा इन्हें शून्य घोषित किया जाए। ऐसी स्थिति में ही कर्मचारियों का मनोबल पुनः स्थापित होगा और धान खरीदी कार्य प्रभावी ढंग से संचालित हो सकेगा।

संघ ने आशा व्यक्त की है कि राज्य शासन उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक और शीघ्र निर्णय लेकर कर्मचारी हित एवं किसान हित की रक्षा करेगा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें