Search
Close this search box.

सरगुजा राइस मिल एसोसिएशन का हुआ पुनर्गठन — नई कार्यकारिणी की घोषणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरगुजा राइस मिल एसोसिएशन का हुआ पुनर्गठन — नई कार्यकारिणी की घोषणा

 

सरगुजा / प्रदेश अध्यक्ष राइस मिल एसोसिएशन श्री कांतिलाल बोथरा जी के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में सरगुजा राइस मिल एसोसिएशन की विस्तारित बैठक का आयोजन कल होटल बसंत, अंबिकापुर में किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर निम्नलिखित सदस्यों को नियुक्त किया गया।

संरक्षक मंडल

१. श्री जगदीश भूरिया

२. श्री गणेश अग्रवाल

३. श्री विनोद अग्रवाल

४. श्री अनिल अग्रवाल

अध्यक्ष श्री हरविन्द अग्रवाल

महामंत्री श्री सुनील अग्रवाल उपाध्यक्ष श्री प्रमोद अग्रवाल श्री निकेश अग्रवाल श्री नितेश अग्रवाल (मस्ता भाई)

कोषाध्यक्ष श्री राजू अग्रवाल

सचिव श्री प्रिंस अग्रवाल

मीडिया प्रभारी श्री राजेश अग्रवाल श्री अंकुर हाड़ा

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी एवं संगठन को मजबूत दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री कांतिलाल बोथरा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि—

“राइस मिल उद्योग प्रदेश की आर्थिक रीढ़ है। संगठित प्रयासों से हम उद्योग की समस्याओं का समाधान कर, किसानों और व्यापारियों दोनों के हितों की रक्षा करेंगे।”

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें