Search
Close this search box.

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सरगुजा की बेटियाँ बढ़ाएंगी छत्तीसगढ़ का मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली / राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सरगुजा की बेटियाँ बढ़ाएंगी छत्तीसगढ़ का मान यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शिवपुर-बतौली, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) की 8 होनहार छात्राओं की सांस्कृतिक टीम का चयन 6वें जनजातीय कार्य मंत्रालय (NESTS) द्वारा आयोजित “उद्भव 2025” सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कला उत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग हेतु किया गया है।

इन प्रतिभाशाली छात्राओं को भारत सरकार द्वारा आयोजित National Level Cultural Extravaganza cum GI Tagged Tribal Art Workshop & Exhibition में Tribal Group Dance कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। संपूर्ण भारत में संचालित 405 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में से मात्र 8 विद्यालयों को यह गौरव प्राप्त हुआ है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र विद्यालय — कन्या EMRS शिवपुर-बतौली, सरगुजा — का चयन होना पूरे प्रदेश के लिए सम्मान की बात है।

इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ के अलावा मिजोरम, सिक्किम, उड़ीसा, तेलंगाना, दादरा एवं नगर हवेली, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के छात्र-छात्राएँ भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय स्तर का आयोजन

यह भव्य राष्ट्रीय आयोजन 24 से 27 नवम्बर 2025 तक नई दिल्ली में किया जाएगा।
वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम के स्थान एवं तिथि की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।यह चयनित छात्राएँ अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्तुत करेंगी।

चयनित छात्राओं के नाम इस प्रकार हैं:1. कु. प्रियाशी टोप्पो

2. कु. शालिनी मिंज

3. कु. अलीशा खलखो

4. कु. प्रावी सिंह

5. कु. संतना लकड़ा

6. कु. आंचल रानी

7. कु. मनीषा सिंह

8. कु. साक्षी तिग्गा

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ प्रधानाचार्य श्री अरविंद अशोक तिग्गा, समस्त स्टाफ एवं पूरे सरगुजा जिले में उत्साह और गर्व का वातावरण है। यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि सरगुजा की प्रतिभाएँ अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपने उत्कृष्ट कौशल का परचम लहरा रही हैं।

सहायक आयुक्त, श्री ललित शुक्ल द्वारा लगातार विद्यालय को मिल रहे सकारात्मक मार्गदर्शन एवं सहयोग ने भी इन छात्राओं के प्रोत्साहन और चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारी बेटियाँ इस सुनहरे अवसर का सदुपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर गौरव के साथ प्रस्तुत करेंगी।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें