Search
Close this search box.

राजनांदगांव कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान कवर्धा जिला अध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी लगभग फिक्स औपचारिकता ही बाकी है नवंबर के पहले सप्ताह में संगठन चुनाव के जिला अध्यक्ष की घोषणा की तैयारी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजनांदगांव कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान कवर्धा जिला अध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी लगभग फिक्स औपचारिकता ही बाकी है नवंबर के पहले सप्ताह में संगठन चुनाव के जिला अध्यक्ष की घोषणा की तैयारी

हेमंत वर्मा सुपर एक्सक्लूसिव पड़ताल राजनांदगांव छत्तीसगढ़ 

लगातार चुनावी हार से वेंटिलेटर पर रहने वाले कांग्रेस की हालत बहुत खस्ता है और वह संगठन के बहाने नए सिरे से कांग्रेस को मजबूत करने की तैयारी में लगे हुए हैं छत्तीसगढ़ में संगठन चुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार मंथन कर रही है बेहद करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनंदगांव एवं पड़ोसी जिला कवर्धा के लिए तीन-तीन नाम का पैनल हाईकमान को भेजा गया है दिल्ली सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में इन नामों पर मंथन भी हो चुका है और आने वाले नवंबर के पहले सप्ताह में विधिवत इसकी घोषणा कर दिया जाएगा जिला में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए तीन नाम का पैनल गया हुआ है जिसमें राजनांदगांव से डोंगरगढ़ निवासी नवाज खान जो की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी बताया जा रहा है की नाम की ताजपोशी होने की पूरी संभावना है सिर्फ औपचारिकता बाकी है बेहद करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पद के लिए तीन बार के विधायक दलेश्वर साहु को दिल्ली दरबार से फोन आया था लेकिन दलेश्वर साहु ने विनम्रता पूर्वक पद लेने से मना कर दिया कहा कि वह समय नहीं दे पाएंगे दरअसल कांग्रेस ने इस बार यह निर्णय लिया है जो संगठन में रहेंगे वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे क्योंकि दलेश्वर साहु विधायक है भविष्य में उनकी काफी बड़ी महत्वाकांक्षा है और लगातार वह चुनाव लड़ने की मुड में है दूसरी ओर राजनांदगांव जिला से लगे हुए कवर्धा में सोशल मीडिया में बेहद एक्टिव एवं विभिन्न जन समस्याओं को लेकर सक्रिय रहने वाले जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी का नाम लगभग फाइनल बताया जा रहा है तुकाराम चंद्रवंशी बेहद चर्चित व्यक्ति है जिन्होंने हाल ही में कवर्धा डीईओ फेरुराम वर्मा को जमकर धोया था लताड़ लगाई थी जिनकी काफी चर्चा है प्रदेश स्तर पर हुई है और संगठन में बेहद सक्रिय है और उनके समर्थकों की लंबी चौड़ी तगड़ी फौज है और संगठन के बड़े नेताओं से भी उनका डायरेक्ट संबंध है तुकाराम चंद्रवंशी के नाम पर भी लगभग सहमति बनने की खबरें आ रही है निश्चित रूप से लगातार चुनाव हारने से कांग्रेस के आत्मविश्वास में कमी आई है लेकिन इन दोनों नेताओं की अगर ताजपोशी होती है तो आने वाले समय में कांग्रेस की मजबूत होने की संभावना है क्योंकि तुकाराम चंद्रवंशी जन समस्या को लेकर लगातार सड़क की लड़ाई लड़ने वाले नेता है वहीं दूसरी ओर नवाज खान को संगठन के काम करने में काफी लंबा अनुभव है और वह युवाओं में काफी लोकप्रिय है और दोनों नेता राहुल गांधी के थिंक टेक से भी आते हैं दूसरी ओर दोनों नेताओं को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आशीर्वाद प्राप्त है आने वाले समय में दोनों नेताओं की ताजपोशी तो लगभग तय है सिर्फ औपचारिकता ही बाकी है हेमंत वर्मा की कलम से

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें