Search
Close this search box.

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरगुजा पुलिस द्वारा “रन फॉर यूनिटी” एवं विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरगुजा पुलिस द्वारा “रन फॉर यूनिटी” एवं विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

अंबिकापुर। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज जिले के समस्त थाना/चौकियों में सरगुजा पुलिस द्वारा “रन फॉर यूनिटी” (Run for Unity) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आमजन एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एकता दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभागियों एवं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया। साथ ही, साइबर अपराध की रोकथाम, यातायात सुरक्षा और जनजागरूकता पर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए।

इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, शासकीय संस्थानों एवं संगठनों में निबंध प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत और जनजागरूकता रैली जैसी गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता दिवस को हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें