Search
Close this search box.

बतौली नगर में खुले में मांस विक्रय पर रोक की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली नगर में खुले में मांस विक्रय पर रोक की मांग

बतौली, दिनांक 13 अक्टूबर 2025 —

नगर बतौली के मुख्य सड़कों, बाजार क्षेत्र एवं देवस्थानों के आसपास खुले में मांस, मछली एवं मटन विक्रय को लेकर नागरिकों ने आपत्ति जताई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसे विक्रय से न केवल नगर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी यह अनुचित है।वर्तमान में कार्तिक मास चल रहा है, जो हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस महीने में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज एवं छठ जैसे प्रमुख आस्था पर्व मनाए जाते हैं। इस पवित्र समय में सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों के किनारे खुले में मांस विक्रय से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँच रही है।नागरिकों की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं —बाजार रोड बतौली, बगीचा रोड बतौली एवं अन्य मुख्य मार्गों पर खुले में मांस विक्रय पर रोक लगाई जाए।मटन एवं मछली विक्रेता अपनी दुकानों को ग्रीन शीट या पर्दे से ढककर संचालित करें।मांस की कटाई सार्वजनिक स्थान पर न करके दुकान के अंदर या निर्धारित स्थान पर की जाए।नगर में इन दुकानों के लिए अलग सुव्यवस्थित मार्केट क्षेत्र चिन्हित किया जाए, जहाँ स्वच्छता एवं धार्मिक भावनाओं का संतुलन बना रहे।इस विषय पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु संबंधित प्रशासन से तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया गया है, ताकि जनभावनाओं का सम्मान हो सके।उक्त अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु गुप्ता, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता, प्रियश गर्ग, प्रदीप मिश्र, बतौली तहसीलदार गोविंद सिन्हा, कृष्ण कुमार कंवर एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें