Search
Close this search box.

संगठन सृजन अभियान के तहत सरगुजा में रायशुमारी प्रक्रिया प्रारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संगठन सृजन अभियान के तहत सरगुजा में रायशुमारी प्रक्रिया प्रारंभ

अम्बिकापुर, 12 अक्टूबर 2025 — आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नियुक्त पर्यवेक्षक दल ने रविवार से सरगुजा जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों से रायशुमारी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस कड़ी में आज मुख्य पर्यवेक्षक श्री राजेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री धनेन्द्र साहू एवं भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने अम्बिकापुर शहर एवं अम्बिकापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित की।

बैठक के उपरांत पर्यवेक्षक दल ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, नवगठित मंडलों के अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणी से वन-टू-वन मुलाकात कर रायशुमारी की।
अम्बिकापुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के 6 एवं अम्बिकापुर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के 9 मंडलों के अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य एवं बीएलए टीमों ने पर्यवेक्षक दल के समक्ष अपनी राय प्रस्तुत की।

इसके पश्चात पर्यवेक्षक दल लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लिए रवाना हुआ, जहाँ सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित कर वन-टू-वन चर्चा की गई। लखनपुर ब्लॉक के 9 मंडलों के अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणी ने भी इस प्रक्रिया में भाग लिया।

पर्यवेक्षक दल आगामी 13 अक्टूबर को उदयपुर, धौरपुर एवं लुंड्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में रायशुमारी करेगा।

सामाजिक समूहों से संवाद

सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद हेतु उपयुक्त व्यक्ति के चयन के पूर्व पर्यवेक्षक दल ने जिले के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक समूहों से भी वन-टू-वन चर्चा की। लगभग 22 सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से दो घंटे तक विस्तृत बातचीत कर उनकी राय जानी गई।

इन समूहों में आदिवासी समाज, गोंड समाज, अनुसूचित जाति वर्ग, रजक समाज, जायसवाल समाज, कायस्थ समाज, बंग समाज, क्षत्रिय समाज, ब्राह्मण समाज, सिख समाज, मुस्लिम समाज, मसीही समाज सहित समाज सेवा से जुड़े कई एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल थे।

पर्यवेक्षक दल ने सभी सामाजिक समूहों की राय को गंभीरता से संकलित करते हुए आश्वासन दिया कि संगठन सृजन प्रक्रिया में सभी वर्गों की भागीदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें