Search
Close this search box.

विद्युत दरों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बतौली का बिजली ऑफिस घेराव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विद्युत दरों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बतौली का बिजली ऑफिस घेराव

 

बतौली। छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार बढ़ रही विद्युत दरों और अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बतौली द्वारा बिजली ऑफिस का घेराव किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से आम जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है — एक ओर लगातार बढ़ती बिजली दरें, तो दूसरी ओर घंटों तक जारी बिजली कटौती ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की “हाफ बिजली बिल योजना” जैसी जनकल्याणकारी योजना को समाप्त कर देना, आम नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बिजली व्यवस्था पूरी तरह लाचार और अव्यवस्थित हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और भी गंभीर है, जहाँ कई-कई घंटे तक बिजली गुल रहती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुँचाने के लिए आमजन के हितों की अनदेखी कर रही है।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बतौली के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह बाबरा, सुंदर मिंज, सुशीला भगत, अलय त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, युवा कांग्रेस नेता प्रशांत गुप्ता, शाहिद, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही विद्युत दरों में वृद्धि वापस नहीं ली गई और बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें