सीतापुर 100 बिस्तरीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा का शुभारंभ
सीतापुर, 16 सितम्बर 2025/ सीतापुर वासियों के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। अब 100 बिस्तरीय सीतापुर अस्पताल में अत्याधुनिक डायलिसिस सुविधा की शुरुआत हो गई है। इस सुविधा से अब उन मरीजों को राहत मिलेगी, जिन्हें पहले डायलिसिस के लिए दूरस्थ स्थानों की ओर जाना पड़ता था।
यह उपलब्धि माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन एवं सतत सहयोग से संभव हो पाई है। उनके निरंतर प्रयासों से सीतापुर स्वास्थ्य सेवाओं में नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि सीतापुर का चौमुखी विकास सुनिश्चित हो—
✅ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ
✅ मज़बूत अधोसंरचना
✅ विशेषज्ञ चिकित्सकों की निरंतर नियुक्ति
डायलिसिस सुविधा का शुभारंभ न केवल सीतापुर बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों के लिए भी वरदान साबित होगा। इससे समय और आर्थिक दोनों दृष्टि से मरीजों व उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








