Search
Close this search box.

रामगढ़ पर्वत पर खतरे की जांच हेतु कांग्रेस जांच दल का दौरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामगढ़ पर्वत पर खतरे की जांच हेतु कांग्रेस जांच दल का दौरा

अंबिकापुर, सरगुजा / 16 सितम्बर 2025। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक दल आज रामगढ़ पर्वत पहुंचा और वहाँ उत्पन्न आसन्न खतरे की स्थिति का निरीक्षण किया।

इस दल में 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर शहर अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा, श्री विनीत विशाल जायसवाल सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल थे।

जांच दल ने पर्वत पर मौजूद मंदिर के बैगा चंदन सिंह और स्थानीय निवासियों से बातचीत की। उन्हें जानकारी मिली कि खदानों में लगातार हो रही ब्लास्टिंग के कारण पूरा पहाड़ कंपन करता है, जिससे चट्टानों में गहरी दरारें उत्पन्न हो रही हैं। मंदिर तक जाने वाली सीढ़ियों पर लाल माटी और सिंहद्वार पर पड़ी दरारें बेहद खतरनाक स्थिति में हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले वर्षों से ये दरारें लगातार चौड़ी होती जा रही हैं। यदि ब्लास्टिंग जारी रही तो आने वाले समय में लैंडस्लाइड की आशंका से मंदिर तक पहुँचना असंभव हो जाएगा।

जांच दल का मानना है कि इस क्षेत्र में मौजूदा खदानों की गतिविधियाँ और नई खदानों के खुलने से रामगढ़ पर्वत का अस्तित्व गंभीर खतरे में है। दल ने इस दौरान रामगढ़ संरक्षण एवं संवर्द्धन समिति के सदस्य श्री राजनाथ सिंह, अमृत यादव, नंदा राम, मधु पंडो से भी मुलाकात की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि जांच दल अपने निष्कर्षों को विस्तृत रूप से बुधवार, 17 सितम्बर को आयोजित होने वाली प्रेस वार्ता में साझा करेगा।

इस मौके पर जनपद पंचायत उदयपुर अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, सत्येन्द्र सिंह, अमित सिंहदेव, अनिल सिंह, अनूप मेहता, गुरुप्रीत सिद्धू, विकल झा, सतीश बारी, विकास शर्मा, वीरेंद्र सिंह, सतीश यादव, रोहित टेकाम, त्रिलोचन सिंह, देवलाल यादव, सूरज यादव, राम सिंह, सोमु, शुभम पाण्डे, हर्षवर्धन सिंह, भूपेंद्र गुंजन, नंदलाल, अयांश, ओम्कारेश्वर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें