पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का बतौली में अग्रवाल सभा के द्वारा भव्य स्वागत किया गया
बतौली, 29 अगस्त। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल मंत्री पद संभालने के बाद पहली बार बतौली पहुंचे, जहाँ बतौली चौक पर अग्रवाल सभा द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में अग्रवाल सभा की महिलाओं ने पारंपरिक ढंग से पर्यटन मंत्री का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा—
“सरगुजा की प्राकृतिक धरोहर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पहले यहाँ पर्यटन विकास में कई बाधाएं थीं, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इन समस्याओं का समाधान किया गया है। अब राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि पर्यटन के विकास के लिए हरसंभव प्रयास हो। मेरा निवास भी इसी जिले में है, इसलिए यह मेरी जिम्मेदारी है कि पर्यटन क्षेत्र को उचित रूप से विकसित किया जाए।”
उन्होंने बताया कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में लगातार सड़कों का निर्माण हो रहा है, जिससे पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।
अग्रवाल सभा के पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित:
अध्यक्ष – राजेश अग्रवाल उपाध्यक्ष – नंदकिशोर गर्ग, आयुष मित्तल, निशांत अग्रवाल (सुमन) सचिव – अनिमेष मित्तल
कोषाध्यक्ष – राहुल मित्तल
सह सचिव – शिवम् गर्ग
अन्य प्रमुख सदस्य:श्री लीलू राम गोयल, श्री प्रवीण गर्ग (बिन्नू), श्री उमेश गर्ग, गुलाब गोयल, नितेश गर्ग, मोनू अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, प्रमोद अग्रवाल, डॉ. अनिल गर्ग, आनंदप्रकाश गर्ग
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








