Search
Close this search box.

बतौली में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का भव्य स्वागत

बतौली –: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल अपने मंत्री पद संभालने के बाद पहली बार बतौली पहुंचे, जहां बतौली चौक पर उनका अग्रवाल महासभा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में अग्रवाल महासभा की महिलाओं ने भी पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा –
“सरगुजा की प्राकृतिक धरोहर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पहले यहां पर्यटन विकास में कई बाधाएं थीं, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इन समस्याओं का समाधान किया गया है। अब राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि पर्यटन के विकास के लिए हरसंभव प्रयास हो। मेरा निवास भी इसी जिले में है, इसलिए यह मेरी जिम्मेदारी है कि पर्यटन क्षेत्र को उचित रूप से विकसित किया जाए।”

उन्होंने बताया कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में लगातार सड़कों का निर्माण हो रहा है, जिससे पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अशोक गुप्ता, प्रवीण गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालू गोयल, रमेश अग्रवाल, आनंद गुप्ता, नितेश अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अनिमेष अग्रवाल, गुलाब गोयल, उमेश अग्रवाल, थाना प्रभारी सी.पी. तिवारी सहित अग्रवाल महासभा की महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें