अंबिकापुर, दिनांक 31 जुलाई 2025: इस वक्त की बड़ी खबर अंबिकापुर से आ रही है जहां आज सुबह लगभग 7:28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय भूकंपीय विज्ञान संस्थान (IMD) से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अंबिकापुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित था।
भूकंप के झटकों से क्षेत्र में कुछ क्षणों के लिए दहशत का माहौल बन गया और कई लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी प्रकार की जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन द्वारा स्थिति की निगरानी की जा रही है।
जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








