Search
Close this search box.

5वीं एकलव्य विद्यालय नेशनल स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का अंबिकापुर में हुआ भव्य शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

5वीं एकलव्य विद्यालय नेशनल स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का अंबिकापुर में हुआ भव्य शुभारंभ

 

अंबिकापुर / जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) द्वारा निर्देशित 5वीं EMRS National Sports Meet (2025-2026) के अंतर्गत संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भी भव्य रूप से किया गया।

दिनांक 30 जुलाई 2025 से प्रारंभ हुई यह प्रतियोगिता 31 जुलाई 2025 तक चलेगी, जिसका आयोजन स्थल कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर, सरगुजा है।

इस संभाग स्तरीय आयोजन में सरगुजा संभाग के छह जिलों — बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), सूरजपुर एवं सरगुजा — से कुल 1258 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिसमें 637 छात्र एवं 621 छात्राएं शामिल हैं।

 

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन एवं मार्गदर्शन श्री ललित शुक्ला, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग अंबिकापुर एवं सुश्री किरण राजपूत, सहायक संचालक, आदिवासी विकास विभाग अंबिकापुर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।इस गरिमामयी अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे श्री ए.पी. सिंह, प्राचार्य एकलव्य विद्यालय मैनपाट (नोडल अधिकारी) श्री पवन वर्मा, प्राचार्य एकलव्य विद्यालय उदयपुर (सहायक नोडल) श्री अरविंद अशोक तिग्गा, प्राचार्य एकलव्य विद्यालय बतौली शिवपुर श्री संतोष गोस्वामी, प्राचार्य एकलव्य विद्यालय सीतापुर श्री सुशील कुमार यादव, प्राचार्य लुंड्रा श्री देवेंद्र सिन्हा एवं श्री आनंदधर दीवान, खेल अधिकारी, कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर श्रीमती लिली ग्रेश, श्री शरद दुबे, श्री अजय कुमार, श्री सी.पी. प्रियरंजन, श्री गौरव, श्री शेर बहादुर सहित अन्य खेल प्रशिक्षकगण।

 

 

कार्यक्रम का मंच संचालन श्री वासु कुमार सरदार एवं श्री आशांशु त्रिपाठी द्वारा सराहनीय ढंग से किया गया।

 

यह आयोजन न केवल छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारने का मंच है, बल्कि आपसी सौहार्द, खेल भावना और नेतृत्व कौशल को भी बढ़ावा देने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें