Search
Close this search box.

“महायात्रा 360” के कांवड़ियों संग सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली / विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक श्री रामकुमार टोप्पो के नेतृत्व में “महायात्रा 360” कांवड़ यात्रा आज छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर गई है। यह पावन यात्रा 24 जुलाई को उत्तरप्रदेश के बनारस स्थित अस्सी घाट से गंगाजल उठाकर प्रारंभ हुई थी।

विधायक रामकुमार टोप्पो पिछले लगातार चार वर्षों से यह धार्मिक यात्रा करते आ रहे हैं, जिसमें वे 419 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा कर मैनपाट के चुरकी पानी शिव मंदिर में गंगाजल अर्पित करते हैं। इस बार यात्रा के दौरान सात दिन उत्तरप्रदेश की पावन धरती पर लगभग 250 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद आज कांवड़िया दल ने छत्तीसगढ़ की सीमा धनवार में प्रवेश किया।

सीमा में प्रवेश करते ही कांवड़ियों और विधायक जी ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर यात्रा के अगले चरण की शुरुआत की। यात्रा का भव्य स्वागत विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। उत्तरप्रदेश में जहां कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई, वहीं छत्तीसगढ़ में बसंतपुर में दोपहर के भोजन के बाद आज रात्रि विश्राम वाड्रफनगर में सुनिश्चित किया गया है।

विधायक श्री टोप्पो के नेतृत्व में यह यात्रा 4 अगस्त को चुरकी पानी शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक के साथ पूर्ण होगी। यात्रा में सहभागिता करने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था की भावना देखते ही बनती है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें