Search
Close this search box.

राशन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत – अब 31 जुलाई तक मिलेगा तीन माह का राशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

राशन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत – अब 31 जुलाई तक मिलेगा तीन माह का राशन

 

रायपुर, दिनांक 03 जुलाई 2025

 

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के समस्त राशन कार्डधारियों को एक बड़ी राहत प्रदान की गई है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने निर्णय लिया है कि अब पात्र हितग्राहियों को तीन महीने का राशन 31 जुलाई 2025 तक वितरित किया जाएगा।

 

यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिए गए विशेष प्रयासों के तहत लिया गया है ताकि पात्र परिवारों को समय पर खाद्यान्न प्राप्त हो सके एवं वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस योजना के अंतर्गत अंत्योदय, प्राथमिकता एवं अन्नपूर्णा श्रेणी के उपभोक्ताओं को जून, जुलाई एवं अगस्त माह का राशन एक साथ 31 जुलाई तक प्राप्त हो सकेगा।

 

खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी, सुचारू एवं समयबद्ध हो। साथ ही, दुकानों में राशन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

 

राज्य सरकार आम जनता से अपील करती है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने नजदीकी राशन दुकानों से अपना खाद्यान्न प्राप्त कर लें।

 

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें