Search
Close this search box.

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम एवं आमसभा का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम एवं आमसभा का आयोजन

 

 

बतौली / आज आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, बतौली परिसर में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया एवं आमसभा का वाचन कर सहकारिता के महत्व पर विचार-विमर्श हुआ।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री श्री देवनाथ सिंह, समिति प्रबंधक श्री पुरुषोत्तम गुप्ता, धर्मेंद्र प्रधान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन एवं किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने सहकारिता के जरिए ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान को भावनात्मक और पर्यावरणीय रूप से महत्वपूर्ण बताया गया तथा इसे जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सहकारिता की भावना को मजबूत करना एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता फैलाना रहा।

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें