अंबिकापुर, सरगुजा: छत्तीसगढ़ सरकार की नवीनतम पहल के अंतर्गत सरगुजा जिले के अंबिकापुर में प्रीमियम शराब दुकान का शुभारंभ किया गया। यह पहल छत्तीसगढ़ में शराब व्यवसाय के उन्नयन एवं ग्राहकों को प्रीमियम गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
प्रीमियम शराब दुकान की स्थापना के साथ ही जिले में अब कुल 9 शराब दुकानें संचालित होंगी। इस दुकान में ग्राहकों को केवल प्रीमियम और बोतल स्तर की शराब उपलब्ध कराई जाएगी। आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक ने इसे जिले के लिए “ऐतिहासिक क्षण” बताते हुए कहा कि इस कदम से न केवल गुणवत्ता के प्रति ग्राहकों की मांग पूरी होगी, बल्कि शराब व्यवसाय में एक नई दिशा भी स्थापित होगी।
उपनिरीक्षक ने यह भी बताया कि इस दुकान में आमतौर पर उपलब्ध तसला और पावा स्तर की शराब नहीं मिलेगी, जिससे इसका स्तर अन्य दुकानों से अलग होगा।
सरकार द्वारा की गई यह पहल जिले की आर्थिक संरचना को मजबूत करने और ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की सेवा प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








