Search
Close this search box.

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 30 जून तक आवेदन आमंत्रित, 4 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 30 जून तक आवेदन आमंत्रित, 4 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्ष

 

अम्बिकापुर 24 जून 2025/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिला अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कक्षावार रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 30 जून 2025 तक आमंत्रित किया गया है। सभी एकलव्य विद्यालय सी.बी.एस.ई. (इंग्लिश मिडियम) अंतर्गत संचालित है। रीखी उदयपुर में कक्षा 7वीं में बालक 02 एवं कन्या 02, शिवपुर बतौली में कन्या 06, तथा मैनपाट में बालक 01 पद रिक्त हैं। इसी प्रकार मैनपाट में कक्षा 8वीं में बालक 01 पद रिक्त हैं। रीखी उदयपुर में कक्षा 9वीं में बालक 01, सीतापुर में बालक 03, शिवपुर बतौली में कन्या 01 एवं मैनपाट में बालक 01 पद रिक्त हैं।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रवेश हेतु आवेदन फार्म सभी एकलव्य विद्यालयों अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अम्बिकापुर से कार्यालयीन दिवसों एवं समय पर 30 जून 2025 तक प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करना होगा। रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा 04 जुलाई को सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर में संचालित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी उदयपुर में आयोजित की जाएगी।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें