Search
Close this search box.

ग्राहकों से 3 लाख रुपये लेकर गबन करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्राहकों से 3 लाख रुपये लेकर गबन करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

 

अंबिकापुर। महिंद्रा थ्री व्हीलर डीलरशिप में ग्राहकों से वाहन दिलाने के नाम पर कुल 3 लाख रुपये प्राप्त कर कंपनी के खाते में जमा नहीं करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ग्राहकों से नकद एवं ऑनलाइन माध्यम से रकम लेकर निजी उपयोग में खर्च करने का आरोप है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्टार ऑटोमोबाइल्स अंबिकापुर के मैनेजर गुलफेर अहमद ने थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, संस्थान में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत सतीश कुमार देवांगन ने कंपनी के नियमों के विपरीत तीन ग्राहकों से कुल 3 लाख रुपये नकद एवं अपने निजी बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए थे।

 

आरोप है कि उक्त राशि कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय आरोपी ने अपने निजी कार्यों में खर्च कर दी। वहीं, ग्राहकों को न तो वाहन उपलब्ध कराया गया और न ही उनकी रकम वापस की गई।

 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर गांधीनगर थाना में अपराध क्रमांक 664/2026 के तहत धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।

 

विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद आरोपी के निवास पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सतीश कुमार देवांगन (39 वर्ष), पिता दुधेलाल देवांगन, निवासी रामपुर मिठ्ठीकला, थाना मणिपुर, अंबिकापुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, मामले में अपराध से संबंधित साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

इनकी रही भूमिका: संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक गीता प्रसाद, जयनाथ राम एवं सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें