Search
Close this search box.

गन्ने के दाम में 70 रुपए की बढ़ोतरी, 354 नए धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

गन्ने के दाम में 70 रुपए की बढ़ोतरी, 354 नए धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी

किसानों को बड़ी सौगात मिलने पर किसान मोर्चा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

 

सरगुजा । राज्य सरकार ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गन्ने के भाव में 70 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही प्रदेश में किसानों की सुविधा के लिए 354 नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की मंजूरी दी गई है। सरकार के इन फैसलों से गन्ना उत्पादकों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही धान बेचने वाले किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि से गन्ना उत्पादक किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। वहीं, नए धान उपार्जन केंद्र खुलने से किसानों को धान बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। इससे समय और परिवहन खर्च की बचत होगी तथा धान खरीदी प्रक्रिया भी अधिक सुविधाजनक बनेगी।

राज्य सरकार के इन किसान हितैषी फैसलों का स्वागत करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष अनिल निराला उरांव ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिए गए ऐसे निर्णय कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में सहायक होंगे।

किसान मोर्चा ने प्रदेश सरकार के इस कदम को किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी किसानों की समस्याओं के समाधान और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में इसी तरह सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें