

सरगुजा ओलंपिक 2026: मैनपाट में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित
विधायक श्री रामकुमार टोप्पो की उपस्थिति में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में दिखाया दमखम
100, 200 एवं 400 मीटर दौड़ सहित रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, फुटबॉल और कबड्डी का हुआ आयोजन
अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2026/ सरगुजा ओलंपिक 2026 के अंतर्गत मंगलवार को जनपद पंचायत मैनपाट के स्टेडियम ग्राउंड नर्मदापुर में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मैनपाट विकासखंड के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित फुटबॉल एवं कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों के साथ ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, जनपद पंचायत मैनपाट अध्यक्ष श्रीमती संतोषी पैकरा, उपाध्यक्ष श्री अनिल सिंह, श्री श्रीराम यादव, श्री रजनीश पाण्डेय, श्री जमुना यादव, श्री सूरजु यादव, ग्राम पंचायत नर्मदापुर के उप सरपंच श्री सोनू अग्रवाल, श्री कुंजबिहारी गुप्ता, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री धीरज राम, श्री मोहित नामदेव एवं श्री मनोज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद पंचायत मैनपाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मथुरा राम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ











