Search
Close this search box.

सरगुजा पुलिस एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

सरगुजा पुलिस एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर संपन्न

 

अंबिकापुर, 04 अक्टूबर 2026। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में पुलिस वेलफेयर के तहत सरगुजा पुलिस एवं जीवन ज्योति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अंबिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थित पुलिस अस्पताल में एक दिवसीय बृहद निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

 

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यस्त एवं अनिश्चित कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस शिविर में सरगुजा पुलिस की विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों तथा उनके आश्रित परिजनों सहित लगभग 200 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

 

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

 

शिविर में जीवन ज्योति हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इंटरनल मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, नेत्र रोग, एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर तथा फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाओं के संबंध में जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।

 

पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए चिकित्सकों ने आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

 

शिविर के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध उपचार एवं चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी उपस्थित पुलिसकर्मियों को प्रदान की गई।

 

ये विशेषज्ञ रहे उपस्थित

 

शिविर में रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपूत एवं प्रशिक्षु सूबेदार पेमिन वर्मा सहित जीवन ज्योति हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

 

इस अवसर पर हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. जे.के. सिंह (इंटरनल मेडिसिन), डॉ. अभिजीत प्रसाद (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. उत्तम कुमार (नेफ्रोलॉजिस्ट), डॉ. स्नेहा सिंह (ऑब्स्टेट्रिक्स, गायनेकोलॉजी एवं इन्फर्टिलिटी विशेषज्ञ), डॉ. विनय कर्णिक (ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. नारद गुप्ता (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. प्रवदा चतुर्वेदी (ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट), डॉ. अनुराग सिंह (एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ) तथा डॉ. श्रेया सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट) ने स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श प्रदान किया।

 

शिविर के सफल आयोजन पर सरगुजा पुलिस प्रशासन ने जीवन ज्योति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं मेडिकल स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के पुलिस वेलफेयर कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें