Search
Close this search box.

अम्बिकापुर के प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का गंभीर मामला, 12वीं के छात्रों पर 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अम्बिकापुर के प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का गंभीर मामला, 12वीं के छात्रों पर 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ने का आरोप

अम्बिकापुर, 05 सितंबर 2026। अम्बिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रों द्वारा 11वीं कक्षा के छात्रों की रैगिंग की जा रही थी। रैगिंग के दौरान कथित तौर पर आदेश का पालन नहीं करने पर 12वीं के छात्रों ने 11वीं के दो छात्रों के साथ मारपीट की और कड़े से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि यह घटना 3 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है। मारपीट में 11वीं कक्षा के दो नाबालिग छात्रों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि घटनास्थल पर दोनों छात्रों के बेहोश होने की भी बात सामने आई है।

विद्यालय प्रबंधन पर परिजनों को सूचना नहीं देने का आरोप

घटना के बाद सबसे गंभीर सवाल विद्यालय प्रबंधन की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। आरोप है कि घटना की जानकारी तत्काल घायल छात्रों के परिजनों को नहीं दी गई। मामला जब पुलिस थाने तक पहुंचा, तब छात्रों ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मामले में पुलिस ने चार नाबालिग छात्रों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद प्रयास आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य छात्रों और उनके परिजनों में भी चिंता का माहौल है।

रैगिंग की घटनाओं पर उठे सवाल

आवासीय विद्यालय में छात्रों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। परिजनों का कहना है कि छात्र विद्यालय में पढ़ाई और सुरक्षित वातावरण के लिए भेजे जाते हैं, ऐसे में यदि रैगिंग के दौरान इस तरह की गंभीर मारपीट होती है तो विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों तथा रैगिंग में शामिल अन्य छात्रों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। छात्रों और परिजनों ने विद्यालय परिसर में रैगिंग पर सख्ती से रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें