

त्रिवेंद्रम कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, मटकी फोड़ कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह
अंबिकापुर। हरि त्रिवेंद्रम कॉलोनी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनी के बच्चों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी में उत्सव का माहौल देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। बच्चों और युवाओं में मटकी फोड़ने को लेकर विशेष उत्साह रहा, वहीं महिलाओं एवं कॉलोनी के अन्य परिवारों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलोनीवासियों ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भावना भी देखने को मिली।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरि त्रिवेंद्रम कॉलोनी के सभी परिवारों एवं कॉलोनीवासियों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम की जानकारी विदित श्रीवास्तव द्वारा दी गई।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ









