Search
Close this search box.

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की चयन सूची जारी, 22 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की चयन सूची जारी, 22 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश

 

अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/ आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण के काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। काउंसलिंग में सम्मिलित विद्यार्थियों में से चयनित अभ्यर्थियों की विद्यालयवार सूची वेब पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in पर जारी की गई है।

 

उन्होंने बताया कि कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वेब पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in का अवलोकन कर आबंटित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में उपस्थित होकर 22 अगस्त 2026 प्रातः 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक प्रवेश प्राप्त कर सकते है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में चयनित विद्यार्थी कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिये आवश्यक दस्तावेज यथा स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी.) कक्षा 5वीं की मूल अंकसूची (मार्कसीट), मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, विशेष श्रेणी के अभ्यर्थी होने पर उक्त श्रेणी के संबंध में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र इत्यादि के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

 

जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं की रिक्त सीटों पर काउंसलिंग से संबंधित समस्त प्रकार की सूचना अधिकृत वेबसाईट पर प्रदर्शित की जाएगी। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें