Search
Close this search box.

जीनियस कंप्यूटर एजुकेशन में आयोजित हुआ ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान 2026’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जीनियस कंप्यूटर एजुकेशन में आयोजित हुआ ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान 2026’

नशामुक्त, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का लिया संकल्प

 

बतौली। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से संबद्ध ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग, माउंट आबू, राजस्थान के सहयोग से ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान 2026’ के तहत जीनियस कंप्यूटर एजुकेशन में जागरूकता एवं नशा मुक्ति प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त, स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प दिलाना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने की शपथ ली।

 

इस अवसर पर जीनियस कंप्यूटर एजुकेशन को अभियान में सक्रिय सहभागिता एवं महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया। प्रशंसा पत्र में संस्था के नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति समर्पण एवं सहयोग की सराहना की गई।

 

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज केंद्र की बी.के. अहिल्या सहित संस्था के पदाधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करती है। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही देश को स्वस्थ और विकसित बनाया जा सकता है।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने “नशामुक्त भारत के लिए एक साथ” आगे बढ़ने तथा नशामुक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें