Search
Close this search box.

महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, आरोपी नायब तहसीलदार पर कठोर कार्रवाई की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, आरोपी नायब तहसीलदार पर कठोर कार्रवाई की मांग

अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सरगुजा द्वारा महिला सम्मान एवं सुरक्षा के मुद्दे को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया गया तथा कलेक्टर सरगुजा एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए नायब तहसीलदार-कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फूलेश्वरी सिंह, जिला महामंत्री अरुणा सिंह एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

महिला मोर्चा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम कोटछाल, जनपद पंचायत मैनपाट निवासी श्रीमती सीमा धनकी अपने शासकीय कार्य से उप तहसील राजापुर कार्यालय पहुंची थीं, जहां नायब तहसीलदार तुषार मानिक द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार, जातिगत गाली-गलौज, अश्लील इशारे एवं धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप है। महिला मोर्चा ने इस घटना को महिला सम्मान एवं शासकीय गरिमा के विरुद्ध बताते हुए तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि थाना सीतापुर में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी पर एस.टी. एक्ट की धाराएं नहीं जोड़ी गई हैं और न ही गिरफ्तारी की गई है, जिससे महिलाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

महिला मोर्चा नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि आरोपी अधिकारी को तत्काल निलंबित कर अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए तथा अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा विषय को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा।

इस दौरान गुंजन सिंह देव, प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता, सरिता जायसवाल, अर्चना सिंह, बुधमेत कुजूर, सरस्वती यादव, संतोषी पावले, हीरमेन राजवाड़े, रूपा गुप्ता, बबली महंत, कमलेश्वरी पैकरा, ममता तिवारी, श्वेता गुप्ता, किरण साहू, सोनू तिग्गा, संगीता कंसारी सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें