Search
Close this search box.

राजापुर उप तहसील घटनाक्रम पर विधायक रामकुमार टोप्पो का बयान आया सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजापुर उप तहसील घटनाक्रम पर विधायक रामकुमार टोप्पो का बयान आया सामने

सीतापुर /  विधानसभा क्षेत्र के राजापुर उप तहसील में बीते दिनों हुए घटनाक्रम को लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का बयान सामने आया है। विधायक ने उनके ऊपर लगाए गए मारपीट के आरोपों को पूरी तरह निराधार एवं बेबुनियाद बताया है।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि नायब तहसीलदार तुषार मनकपुरी की कार्यशैली को लेकर क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में प्रशासन को भी अवगत कराया था। उन्होंने कहा कि उनकी बहन के साथ जिस प्रकार का अभद्र व्यवहार किया गया, उससे स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त था। इसी के परिणामस्वरूप राजापुर चौक पर कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिसमें उनका नाम भी शामिल किया गया है, किंतु यह पूरा विषय जांच का है और वे जांच में प्रशासन को पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच के बाद सभी तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आ जाएंगे।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो अथवा कानून को हाथ में लेने जैसी स्थिति उत्पन्न हो।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से धैर्य एवं संयम बनाए रखने तथा सुशासन की सरकार पर भरोसा रखने की अपील की। विधायक ने कहा कि नायब तहसीलदार की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली एवं व्यवहार के कारण ही यह पूरा विवाद निर्मित हुआ है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें