हायर सेकेंडरी स्कूल बटईकेला की छात्रा जानवी गुप्ता ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
बतौली। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम में हायर सेकेंडरी स्कूल बटईकेला की छात्रा जानवी गुप्ता ने 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। जानवी गुप्ता, पिता जयप्रकाश गुप्ता, ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरगुजा जिले के टॉप-9 विद्यार्थियों में स्थान बनाया तथा बतौली क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
छात्रा की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि जानवी शुरू से ही मेधावी एवं अनुशासित छात्रा रही हैं। उनकी मेहनत, लगन एवं नियमित अध्ययन का ही परिणाम है कि उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय की SMDC अध्यक्ष पं. सुधा सिंधु बैद्य ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार तिवारी ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समस्त शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी इस सफलता का श्रेय दिया।
विद्यालय परिवार ने जानवी गुप्ता की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








