यूनिसेफ के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने किया सरगुजा के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावापारा का निरीक्षण कार्य देख कर की प्रशंसा
आशीष कुमार
बतौली (सरगुजा) यूनिसेफ के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों द्वारा सरगुजा जिले के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावापारा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों द्वारा नावापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे विशेष रूप से सिकल सेल कार्यक्रम का अवलोकन किया जहां सिकल सेल के तहत मरीजों का उपचार की भी समीक्षा की गई जिससे संतुष्ट होकर कार्य की प्रशंसा भी किया गया।
आपको बता दें कि अंबिकापुर के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावापारा में विशेष रूप से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित 1000 मरीज लाभाविंत हो चुके है इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिले के मरीजों के साथ ही अंतर्राज्यीय यूपी,एमपी,झारखंड जैसे राज्यों से मरीज आकर इलाज करा रहे है आज यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावापारा में सिकल सेल बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए जीवनदायनी बना हुआ हैं जहां मरीज केंद्र में पहुंच कर जिला नोडल अधिकारी सिकल सेल के डॉ श्रीकांत सिंह चौहान के निगरानी में मरीजों का देखभाल सहित समुचित इलाज किया जा रहा है डॉ चौहान द्वारा सिकल सेल बीमारी से पीड़ित मरीज को मिल रहे उपचार से आज यह शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावापारा अंतराष्ट्रीय ख्याति भी मिल रहा है जहां मरीजों को सिकल सेल बीमारी से मिल निजात को देखते हुए यूनिसेफ के प्रतिनिधियों का दल आकर अंबिकापुर में सिकल सेल सरगुजा के नोडल अधिकारी डॉ श्रीकांत सिंह चौहान के कार्यों की भी भूरी भूरी प्रशंसा की गई। जो सिकल सेल बीमारी से ग्रसित मरीजों को लाभ प्रदान कर रहे है
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








