Search
Close this search box.

बतौली: दूधेश्वर यादव बने किसान कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली: दूधेश्वर यादव बने किसान कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
बतौली (सरगुजा) | किसान कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से दूधेश्वर यादव को बतौली ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल व्याप्त है।
दूधेश्वर यादव लंबे समय से किसानों के हक और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते आ रहे हैं। खाद-बीज की उपलब्धता, समर्थन मूल्य, सिंचाई सुविधा, फसल क्षति मुआवजा सहित अनेक ज्वलंत मुद्दों पर उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दूधेश्वर यादव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति से किसान कांग्रेस कमेटी को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें