आपातकालीन सेवा डायल-112 को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु ईआरयू/ईआरव्ही स्टाफ की बैठक आयोजित
अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित आपातकालीन सेवा डायल-112 (Next Phase) को और अधिक प्रभावी बनाने एवं नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में आज दिनांक को रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थित सभाकक्ष में ईआरयू/ईआरव्ही में पदस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं वाहन चालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया कि इवेंट प्राप्त होते ही तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना होकर रिस्पांस टाइम का विशेष ध्यान रखें, निर्धारित स्टॉपेज पॉइंट पर समय पर उपलब्ध रहें तथा ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरे गणवेश में रहें। साथ ही ईआरयू/ईआरव्ही वाहनों के उचित रख-रखाव एवं ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से सख्ती से बचने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान नोडल अधिकारी डायल-112 एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों में तत्काल रिस्पांस देने के निर्देश दिए गए। गंभीर घटनाओं की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर डीसीसी एवं सी-4 को स्थिति से अवगत कराने तथा स्थानीय थाना प्रभारी को सूचित करते हुए नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए।
साथ ही डायल-112 सेवा में तैनात जवानों से ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर उनके त्वरित निराकरण हेतु डीसीसी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि आपातकालीन सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर सरगुजा डीसीसी प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, वाहन शाखा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण यादव, प्रधान आरक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी, महिला आरक्षक मनीषा द्विवेदी, आरक्षक अजय कुमार थवाईत, महेंद्र कुमार गोंड, अमन उईके, (GVK) जिला प्रबंधक पुरुषोत्तम दास वैष्णव सहित ईआरयू/ईआरव्ही में तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं वाहन चालक उपस्थित रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








