Search
Close this search box.

सर्व ब्राह्मण समाज ग्रामीण मंडल बतौली का थाना बतौली में आक्रोश प्रदर्शन, पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्व ब्राह्मण समाज ग्रामीण मंडल बतौली का थाना बतौली में आक्रोश प्रदर्शन, पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

बतौली, सरगुजा – सर्व ब्राह्मण समाज ग्रामीण मंडल बतौली के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने आज थाना बतौली पहुंचकर बीते दिन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री राजेश तिवारी, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संध्या तिवारी तथा पुत्र श्री राहुल तिवारी पर हुए सुनियोजित एवं प्राणघातक हमले के विरोध में तीव्र आक्रोश व्यक्त किया।सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा ने इस हमले में पुलिस विभाग में पदस्थ संतोष कश्यप एवं उसके दो साथियों की संलिप्तता की कड़े शब्दों में निंदा की है। समाज का कहना है कि एक पुलिसकर्मी द्वारा इस प्रकार का जघन्य अपराध किया जाना न केवल पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करता है, बल्कि जिलेभर के नागरिकों में भय और असुरक्षा का वातावरण भी उत्पन्न कर रहा है।समाज ने पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर से तत्काल प्रभावी कार्यवाही की मांग करते हुए तीन प्रमुख बिंदु रखे—आरोपी पुलिसकर्मी संतोष कश्यप को तत्काल बर्खास्त किया जाए।हमले में शामिल अन्य दो आरोपियों पर भी कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो सर्व ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज ग्रामीण बतौली के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
समाज पदाधिकारियों ने इस संपूर्ण मामले में कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक एवं छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें