Search
Close this search box.

सीतापुर के बमलाया के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोग सुरक्षित, कार धान के खेत में उतरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर बमलाया के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोग सुरक्षित आज दिनांक 21 नवम्बर 2025 को सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बमलाया सब्जी मार्केट के पास एक तेज रफ्तार हुंडई कार क्रमांक CG 12 B 1990 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। वाहन में चालक सहित उसकी पत्नी एवं लगभग 5 वर्षीय बच्चा सवार थे। दुर्घटना के समय खेत में कीचड़ होने से वाहन की गति कम हो गई और किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।मौके पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक को यात्रा के दौरान नींद आने से वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक तत्काल मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। तीनों को प्राथमिक उपचार हेतु निकटस्थ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।परिवहन विभाग एवं सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ ने पुनः नागरिकों से अपील की है कि वे लंबे सफर के दौरान थकान या नींद की अवस्था में वाहन न चलाएं। सतर्कता और सुरक्षा नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें