अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ – सरगुजा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
सरगुजा / सरगुजा पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार में लिप्त दो शातिर मास्टरमाइंड सटोरियों को गिरफ्तार करते हुए तीन मामलों का खुलासा किया है। आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
—
मुख्य बिंदु:
🔹 आरोपियों द्वारा क्रिकेट मैचों पर करोड़ों रुपये का ऑनलाइन सट्टा लगाकर अवैध रूप से धन अर्जित किया जा रहा था।
🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के मार्गदर्शन में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से सघन कार्यवाही की।
🔹 आरोपियों ने स्वयं के एवं जान-पहचान के लोगों के बैंक खातों, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल नंबर आदि का दुरुपयोग कर ट्रांजेक्शन किया।
🔹 लगभग 60 फर्जी बैंक खातों का संचालन कर करोड़ों का लेनदेन किया गया।
🔹 गिरफ्तार आरोपी अमित मिश्रा उर्फ पहलू और ध्रुविल पटेल के कब्जे से भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण, बैंक दस्तावेज, डेबिट कार्ड और पहचान पत्र बरामद किए गए हैं।
—
थाना कोतवाली अंतर्गत पहला मामला:
13/05/2024 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक – आयुष सिन्हा उर्फ दीप, अमित मिश्रा उर्फ पहलू और शुभम केशरी – आईपीएल मैच में SkyExchange लिंक के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं। तत्काल रेड कार्यवाही कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से:
19 मोबाइल फ़ोन
21 एटीएम कार्ड
₹20,100 नगद
पासबुक, चेकबुक एवं अन्य दस्तावेज
बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने सट्टा लेन-देन के लिए फर्जी खातों का उपयोग करना स्वीकार किया। इस आधार पर IPC की धारा 467, 468, 471, 120B और जुआ अधिनियम की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।
—
थाना कोतवाली अंतर्गत दूसरा मामला:
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) से प्राप्त जानकारी के आधार पर म्यूल अकाउंट धारक गगन अग्रवाल के बैंक खाते में साइबर ठगी के ₹64,771 पाए गए। पूछताछ में उसने बताया कि अमित मिश्रा ने ठेकेदारी में काम दिलाने के बहाने उसका एटीएम, सिम, चेकबुक आदि ले लिया और सट्टा ट्रांजेक्शन में उसका दुरुपयोग किया।
इस पर अपराध क्रमांक 472/25 धारा 318(4), 319(2), 111(2) BNS एवं IT Act की धारा 66(ग) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
—
थाना गांधीनगर अंतर्गत तीसरा मामला:
दिल्ली साइबर पुलिस स्टेशन से प्राप्त शिकायत के अनुसार रवि कुमार माझी और धीरज कुमार सिंह के बैंक खातों से ₹25,000 और ₹27,380 साइबर ठगी में उपयोग किए गए। विवेचना में पाया गया कि दोनों ने आरोपी अमित मिश्रा को सट्टा लेन-देन के लिए कुछ रकम लेकर अपना खाता सौंपा था।
थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 397/25 धारा 317(4), 318(4), 61(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
—
मुख्य आरोपी अमित कुमार मिश्रा उर्फ पहलू के आपराधिक रिकॉर्ड:
इस शातिर आरोपी के खिलाफ कुल 14 आपराधिक प्रकरण विभिन्न धाराओं में पूर्व से दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, जुआ, सट्टा, धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। इनमें से प्रमुख हैं:
अपराध क्रमांक 325/24 – धारा 7,8 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम
अपराध क्रमांक 472/25 – साइबर धोखाधड़ी
अपराध क्रमांक 397/25 – साइबर ठगी, गांधीनगर थाना
अन्य 11 मामले – मारपीट, धमकी, चोरी, सट्टा, एससी/एसटी एक्ट इत्यादि
—
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस संपूर्ण कार्यवाही में निम्न पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही:
निरीक्षक मनीष सिंह परिहार (थाना कोतवाली)
निरीक्षक प्रदीप जायसवाल (थाना गांधीनगर)
सउनि अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा
आरक्षक अनुज जायसवाल, मनीष सिंह, रमेश राजवाड़े, शिव राजवाड़े, मंटू गुप्ता, अरविंद उपाध्याय
—
सरगुजा पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपके पास किसी व्यक्ति द्वारा अवैध सट्टा या साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
“अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस की ZERO TOLERANCE नीति जारी रहेगी।”
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








