Search
Close this search box.

जनजाति गौरव युवा समाज सरगुजा का देवदर्शन कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महादेव – पार्वती जनजातीय समाज के आराध्य – इन्दर भगत

 

जनजाति गौरव युवा समाज सरगुजा का सावन के तृतीय सोमवार में देवदर्शन कार्यक्रम देवगढ़ और महेशपुर में सम्पन्न हुआ। श्रावण मास के पवित्र तृतीय सोमवार को जनजाति युवाओं की मस्ती से भरी टोली ने प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल महेशपुर जहां प्राचीन शिवलिंग एवं देवगढ़ के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करके सरगुजा के सुख समृद्धि की कामना किए।

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनजाति गौरव युवा समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष इन्दर भगत शामिल रहे। उन्होंने कहा कि संगठन जनजातीय युवाओं के बीच में लगातार अनेक प्रकार के रचनात्मक कार्य कर रहा है। ऐसे देवदर्शन कार्यक्रम समय समय पर होते रहना चाहिए ताकि हमारा जड़ से जुड़ाव हमेशा बना रहे। उन्होंने महादेव शंकर और माता पार्वती को सभी जनजातियों के आराध्य बताया। उन्होंने आगे कहा कि जनजाति युवा संगठित होकर समाज के सामने आने वाले चुनौतियों का जवाब देंगे। पूरे वनांचल क्षेत्र में सभी समाज जिसमें जनजातीय समाज भी है, इस समाज से लाखों की संख्या में कांवड़ यात्राओं में सहभागिता महादेव के प्रति भक्ति और समर्पण का उदाहरण है, जो सैकड़ों हजारों साल से चला आ रहा है और यह सनातन काल तक आगे भी चलता रहेगा।

 

देवदर्शन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पावन पूर्णाहुति भगत, उपाध्यक्ष सचिन भगत, सचिव राम बिहारी पैंकरा, डॉ गोकरण प्रताप सिंह, दुर्गावती नागवंशी, राजेंद्र भगत, पुष्पा भगत, उमेश किस्पोट्टा, सावित्री सिंह, किरण सिंह, आरती खलखो, मयंक पैंकरा, पूर्णिमा भगत, स्वेता भगत, दीपा भगत, बलवंत साय, कौशल्या कुजूर, राजमणि भगत, शिशुपाल, राहुल पैंकरा, पुष्पा सिंह, खुशबु एक्का, लक्ष्मी एक्का, अमन प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में जनजातीय युवा शामिल हुए।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें