Search
Close this search box.

आज प्रातः11:00 बजे आकाशवाणी रेडियो का सीधा प्रसारण संवाद कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सम्बोधित किया ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अम्बिकापुर। आज प्रातः11:00 बजे आकाशवाणी रेडियो का सीधा प्रसारण संवाद कार्यक्रम *मन की बात* के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सम्बोधित किया ।
सीधे प्रसारण को केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री भारत सरकार श्रीमती सावित्री ठाकुर के मुख्य आतिथ्य एवं महिला एवं बाल विकास केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशिष्ट आतिथ्य व भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, भाजपा सूरजपुर जिला अध्यक्ष बाबूलाल गोयल, बलरामपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की उपस्थिति में स्थानीय पी.जी.कालेज ऑडिटोरियम अम्बिकापुर में कार्यक्रम का श्रवण किया गया।
मन की बात के इस अंक में पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारत के एथलीटों और इंटरनेशनल मैथ ओलिंपियाड में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर गर्व व्यक्त किया, उन्होंने असम के मैदाम के बारे में विस्तार से बात की, जिन्हें हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। पीएम मोदी ने खादी की बढ़ती लोकप्रियता, हर घर तिरंगा अभियान के प्रति उत्साह और देश के सफल बाघ संरक्षण प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ड्रग के खिलाफ लड़ाई में सरकार की एक नई पहल मानस का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम में सरगुजा कलेक्टर भोस्कर विलास संदीपन, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केशरी, फुलेश्वरी सिंह, मंजुषा भगत, अरूणा सिंह, मधुसूदन शुक्ला, मनोज गुप्ता , मनोज सोनी, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी , सोनू तिग्गा , सावित्री जयसवाल, शकुंतला पांडे, किरण मिश्रा, देवकी त्रिपाठी, किरण सोनी, रश्मि जयसवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें