Search
Close this search box.

सोसायटी से 40 बोरा चावल चोरी के मामले मे सरगुजा पुलिस की कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ़्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर /

थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही
आरोपी के कब्जे से सोसायटी से चोरी किया गया 29 बोरा चावल एवं घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन किया गया बरामद*।
मामले मे फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा हैं।
सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी दिनेश कुमार पोर्ते साकिन कोट वंदना थाना सीतापुर दिनांक 25/07/24 कों थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी कोट राशन दुकान का संचालन करता हैं, दिनांक 19/07/24 कों माह अगस्त में सार्वजानिक वितरण प्रणाली हेतु 511 बोरा चावल सोसायटी में आया था जिसे वितरण किया जाना था, घटना दिनांक 23/07/24 कों अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोसायटी का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल चोरी कर लिया गया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 231/24 धारा 331(4), 305 (इ) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया, सीसीटीवी अवलोकन पर मामले के संदेही एवं घटना में प्रयुक्त वाहन का पहचान कर पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के संदेही कों पकड़कर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपना नाम ललन यादव उम्र 36 वर्ष साकिन सोनतरई थाना सीतापुरका होना बताया एवं अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर सोसायटी से 40 बोरा चावल चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी/30/डी/9048 एवं सोसायटी से चोरी किया गया 29 बोरा चावल बरामद किया गया हैं, शेष बोरा चावल बरामद किया जाना हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जात है सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक नंदकुमार प्रजापति, आरक्षक मनोहर पैंकरा, पंकज देवांगन, सैनिक रमेश शामिल रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें