Search
Close this search box.

दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखण्ड स्तरीय आकलन शिविर 12 से 14 अक्टूबर तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखण्ड स्तरीय आकलन शिविर 12 से 14 अक्टूबर तक

स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरणों के लिए होगा मूल्यांकन

 

अम्बिकापुर 12 अक्टूबर 2026/ समग्र शिक्षा की समावेशी शिक्षा योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए 12 से 14 अक्टूबर तक विकासखण्ड स्तरीय आकलन शिविर आयोजित किए जाएंगे। एलिम्को के सहयोग से आयोजित शिविरों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगता आधारित मूल्यांकन, आवश्यकता निर्धारण तथा यूनिक आईडी कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

 

जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर सोमवार को अम्बिकापुर, बतौली एवं लुण्ड्रा विकासखण्ड के लिए हायर सेकण्डरी स्कूल केदारपुर, अम्बिकापुर में शिविर आयोजित होगा। इसी तरह 13 अक्टूबर मंगलवार को सीतापुर एवं मैनपाट विकासखण्ड के लिए बीआरसीसी कार्यालय तथा 14 अक्टूबर बुधवार को लखनपुर एवं उदयपुर विकासखण्ड के लिए सामुदायिक भवन लखनपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10रू30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

 

कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला परियोजना संचालक के निर्देशन में आयोजित शिविरों के सफल संचालन हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें शिविर का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें