Search
Close this search box.

सीतापुर में छूटे मतदाताओं के सत्यापन एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर में छूटे मतदाताओं के सत्यापन एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान आयोजित

 

अम्बिकापुर 09 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में विभिन्न कारणों से नाम शामिल होने से छूटे पात्र मतदाताओं के सत्यापन तथा पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के पंजीकरण के लिए छत्तीसगढ़ में एक माह का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सीतापुर अंतर्गत दरिमा, बतौली, मैनपाट एवं सीतापुर तहसीलों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मतदाता सूची के पुनर्सत्यापन, घर-घर सर्वेक्षण तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान विभिन्न कारणों से वर्तमान मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे मतदाताओं की पहचान करने तथा उनकी वर्तमान स्थिति का घर-घर जाकर सत्यापन करने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके साथ ही पहली बार मतदाता बनने के पात्र युवाओं के नाम जोड़ने के लिए निर्धारित फॉर्म-6 भरवाने की जानकारी दी गई।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें